Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अधिक बिजली बिल भेजने का ग्रामीणों ने किया विरोध

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है. इसे लेकर बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र गुलकेड़ा पंचायत के मुरहातु गांव के टोला बाईसाई को ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा ने किया. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बिना मीटर रीडिंग के ही बिजली विभाग द्वारा बिल थमा दिया जा रहा है. गांव में ऐसे कई घर है जिनके यहां मीटर नहीं लगा है लेकिन इसके बावजूद भी विभाग द्वारा अत्यधिक राशि की बिल दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कम बिजली का उपयोग करने के बावजूद दो हजार से तीन हजार तक का बिजली बिल जमा करने को करने को कहा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-orders-of-senior-officials-are-not-being-followed-mansingh-mardi/">चांडिल

: वरीय पदाधिकारियों के आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन : मानसिंह मार्डी
इससे ग्रामीण काफी परेशान है, साथ ही बिजली विभाग के अधिकारों के प्रति नाराजगी है. ग्रामीणों ने कहा कि इसे लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा जाएगा.एक तिथि तय कर धरातल में अभियंता द्वारा जांच के उपरांत पुनः बिल लाभुकों को दिया जाए. अन्यथा विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा. मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव में वैसे ही कम बिजली रहती है लेकिन इसके बावजूद भी विभाग द्वारा ग्रामीणों को परेशान करने का काम किया जा रहा है. इस मौके पर समाजसेवी सह आर्मी से सेवानिवृत्त जवान दयासागर केराई समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही