Search

 
 
 

चक्रधरपुर : डुकरी में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नगर परिषद् की ओर से चक्रधरपुर प्रखंड की भरनिया पंचायत के डुकरी में लगने वाले कचरा निस्तारण प्लांट निर्माण का विरोध शुरू हो गया है. इसे लेकर रविवार को डुकरी गांव में पंचायत की उप मुखिया विनिता बोदरा की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में सर्वसम्मति से एकजुटता दिखाते हुए सभी ने एक स्वर में कचरा निस्तारण प्लांट निर्माण का विरोध किया. बैठक में ग्रामीण पारंपरिक हथियार के साथ इक्ट्ठा हुए थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-nine-people-of-two-families-returned-home-left-christianity-and-adopted-sarna-religion/">मझगांव

: दो परिवार के नौ लोगों की हुई घर वापसी, ईसाई धर्म छोड़ सरना धर्म अपनाया

प्लांट लगने से गांव का वातावरण प्रदूषित होगा

मौके पर ग्रामीणों ने कहा हमारे गांव का स्वच्छ वातावरण है अगर प्लांट लगता है तो यहां का वायु, जल, मिट्टी आदि प्रदूषित होने पर यहां के लोगों में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने का खतरा उत्पन्न होगा. कचरा प्लांट निर्माण के लिए एसडीओ संग सीओ व अन्य अधिकारियों ने 23 अगस्त को निरीक्षण किया था, इसके बाद से ही गांव के लोगों में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी हालत में कचरा निस्तारण प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-arjun-munda-reached-jharkhand-archery-teams-training-camp-gave-archery-kit-to-the-players/">किरीबुरू

: झारखंड आर्चरी टीम की प्रशिक्षण कैंप पहुंचे अर्जुन मुंडा, खिलाड़ियों को दिये तिरंदाजी कीट

उपायुक्त, एसडीओ व अंचलाधिकारी को लिखित रुप से आपत्ति दर्ज की जाएगी

इसे लेकर जिला के उपायुक्त, एसडीओ व अंचलाधिकारी को लिखित रुप से आपत्ति दर्ज की जाएगी. इस दौरान ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी तैयार किया. इस मौके पर भरनिया पंचायत के दुड़ियाम, डुकरी, गुंजा के अलावे नलिता पंचायत के कायदा, किमरिदा के ग्रामीण मुंडा, समाजसेवी गंगाराम गागराई, चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह सामड़, समाजसेवी विनय सामड़, मनोज कुमार महतो, अरुण महतो, डॉ. रामकृष्ण महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही