Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गूंजा गांव में पुलिया निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने काम बंद कराया

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चक्रधरपुर की भरनिया पंचायत के टोकलो से पाताडीह तक बन रही सड़क के पुलिया निर्माण कार्य में अनिमियतता बरते जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने गूंजा गांव में काम बंद करवा दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने कार्य कराने वाले ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों के प्रति जमकर रोष प्रकट किया. मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि टोकलो से गूंजा तक जो पांच किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है. सड़क निर्माण के लिए वर्षों से ग्रामीण आंदोलनरत थे. अब सड़क का निर्माण हो रहा है, तो उसके निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है. इसे लेकर कई बार काम कराने वालों को बताया गया है, लेकिन इसे नजरंदाज कर घटिया सड़क व पुलिया का निर्माण किया जा रहा है. वहीं बिना डायवर्सन बनाए ही रास्ते को काट दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-thugs-threatening-to-cut-power-department-issued-alert/">जमशेदपुर

: बिजली गुल करने की धमकी दे लूट रहे साइबर ठग, विभाग ने जारी किया अलर्ट
इससे खेत में पानी भर गया है. साथ ही लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. खासकर स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है. इसे लेकर गांव वाले आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. विभाग के अधिकारी मामले की जांच करें, तभी पुलिया व सड़क का काम शुरू कराया जाएगा. मौके पर समाजसेवी गंगाराम गागराई, डॉक्टर रुईबूई, विष्णु लोहार, मीना देवी, मुखिया महतो, दिब्रु सरदार, सोनूराम सरदार, सोमा सरदार, रुद्र प्रताप लोहरा के अलावे बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही