Search

Chakradharpur :  शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, लंबी कतार में लगकर दिए वोट

Shambhu Kumar/Nitish Thakur
Chakradharpur (West Singhbhum) : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर व मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को हुए मतदान के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान चला. जबकि नक्सल प्रभावित व सुदूरवर्ती क्षेत्र में सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चली. चक्रधरपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों में भी मतदाताओं ने घरों से बाहर निकलकर अपने बूथ पर जाकर मतदान किया.

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आईटीबीपी, बीएसएफ ने मोर्चा संभाला

[caption id="attachment_976998" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/13-ckp3-r.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> बंदगांव के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के स्कूल की छत पर तैनात सुरक्षाकर्मी.[/caption] शाम पांच बजे तक चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में 66.50 प्रतिशत और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में 63.43 प्रतिशत मतदान हुआ. चक्रधरपुर व मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव, गोईलकेरा, गुदड़ी समेत अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के बूथों पर आईटीबीपी, बीएसएफ के जवान समेत सुरक्षा बल के जवान मोर्चा संभाले हुये थे. वहीं सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी भी की जा रही थी.

सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न

[caption id="attachment_977001" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/13-ckp4-r.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> चक्रधरपुर के बंगलाताड़ मतदान केंद्र के बाहर कतार में शामिल मतदाता.[/caption] मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई बूथों को मॉडल बूथ बनाकर सजाया गया था. शाम पांच बजे तक चक्रधरपुर व मनोहरपुर विधानसभा से कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी. सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया गया.

 मतदाताओं में देखा गया खासा उत्साह

[caption id="attachment_977004" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/13-ckp1-r.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> चक्रधरपुर के इंदकाता मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता.[/caption] [caption id="attachment_977005" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/13-ckp2-r.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> गोईलकेरा के बालक मध्य विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता.[/caption] विधानसभा चुनाव के दौरान बुधवार को चक्रधरपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर नये मतदाता भी बड़ी संख्या में दिखे. नये मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. नये मतदाताओं ने वोट डालने के बाद मतदान केंद्रों में बने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाई.

बुजुर्ग व निशक्त मतदाताओं ने किया मतदान

[caption id="attachment_976999" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/13-ckp-5-r.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> चक्रधरपुर के हरिजन प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंचे एक निशक्त मतदाता.[/caption] बुजुर्ग व निशक्त मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने की विशेष व्यवस्था की गई थी. वहीं चक्रधरपुर व मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग व निशक्त मतदाताओं ने भी मतदान कर चुनाव महापर्व में अपनी भूमिका निभायी. चक्रधरपुर के कई मतदान केंद्रों पर 80 से लेकर 90 वर्ष से अधिक उम्र तक के बुजुर्गों ने मतदान किया. वहीं निशक्त मतदाता भी मतदान करने से पीछे नहीं रहें. इधर इन मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-13nov/">शाम

की न्यूज डायरी।।13NOV।।झारखंड : 43 विस सीटों पर मतदान संपन्न, 64.86% हुई वोटिंग।।कई बूथों पर राज्य गठन के बाद पहली बार मतदान।।राज्यपाल, CM, माही समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट।।झारखंड में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार : हेमंत।।रांची-हटिया से महागठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन केस।।अक्षरा सिंह से रंगदारी की मांग।।झारखंड से JMM-CON का सुपड़ा साफ होना तय : PM।।बुलडोजर एक्शन पर SC की रोक।।अमेरिका : जॉन रैटक्लिफ बने CIA चीफ।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp