Search

 
 
 

Chakradharpur : मागुरदा गांव में गहराया जल संकट

 
Chakradharpur : भीषण गर्मी में चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोड़ांग पंचायत के मागुरदा गांव में स्थानीय ग्रामीण पानी की समस्या से जुझ रहे हैं. समस्या को लेकर विभाग के प्रति ग्रामीणों में व्याप्त नाराजगी है. गांव में लगा सोलर जलमीनार व चापाकल पिछले चार महीने से खराब है.जिसे लेकर पीने के पानी के लिए लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे गांव में जाना पड़ता है. स्थानीय ग्रामीणों इसकी जानकारी पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई को दी गई.सूचना मिलने पर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई गांव पहुंचे और गांव में पानी की समस्या से अवगत हुये. ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में गांव के तालाब व नाला पूरी तरह सूख चुका है. वहीं पीने के साफ पानी के लिए स्थानीय ग्रामीणों को मशक्कत करना पड़ रहा है. गांव के सुरेन्द्र बोदरा के घर के समीप लगा चापाकल व सोलर जलमीनार खराब पड़ा है. स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं.वहीं विभाग भी इस ओर मौन बैठा है.इस कारण ग्रामीण परेशान है. इसे भी पढ़ें : टाटा">https://lagatar-in.preview-domain.com/tata-college-alumni-association-meeting/">टाटा

कॉलेज एल्यूमिनी एसोसिएशन की बैठक
गांव में पानी की समस्या सुनने पर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों से कहा कि जल्द से जल्द खराब पड़े चापाकल व सोलर जलमीनार को ठीक कराया जाएगा, ताकि पानी के लिए ग्रामीणों को भटकना न पड़े. इसके बाद डॉ. विजय सिंह गागराई ने गांव के मुंडा व ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र लेकर सीधे चक्रधरपुर के पेयजल विभाग कार्यालय पहुंचे. जहां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मुंडा से मुलाकत कर मामले को अवगत कराया. वहीं ग्रामीणों द्वारा दिये गये पत्र को भी सौंपते हुए जल्द से जल्द खराब चापाकल ठीक कराने की मांग की. समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि अगर जल्द से जल्द चापाकल व सोलर जल मीनार को ठीक नहीं कराया जाता है तो इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चंदवा:">https://lagatar-in.preview-domain.com/chandwa-truck-laden-with-rebar-fell-in-the-valley-two-killed/">चंदवा:

घाटी में गिरी सरिया लदी ट्रक, दो की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही