Search

 
 
 

Chakradharpur : महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मालती गिलुवा का स्वागत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा की पत्नी मालती गिलुवा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रविवार को कराईकेला में उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर कराईकेला मंडल कमेटी की ओर से मालती गिलुवा को फूलों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मालती गिलुवा ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगी. वर्तमान में विधानसभा चुनाव झारखंड में होने को है. महिलाओं को पार्टी में जोड़ना है, जिससे भाजपा भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सके. झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो कराइकेला को प्रखंड का दर्जा अवश्य दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंदगांव प्रखंड का सर्वांगीण विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवलाल रवानी, चक्रधरपुर मंडल नगर पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, ललित नारायण ठाकुर, हीरालाल खंडायत, बीजू प्रमाणिक, राकेश त्रिपाठी, मनोरंजन महंती समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-bjp-leader-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-tap-water-scheme-for-every-house/">Jadugoda

: हर घर नल जल योजना की धीमी गति पर भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही