Search

चक्रधरपुर : स्टेशन पर यात्री से टिकट मांगा तो टीटीई पर चला दिया मुक्का, आरपीएफ ने पकड़ा और जीआरपी ने छोड़ दिया

Chakradharpur : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ड्यूटी कर रही महिला टीटीई संध्या डे ने रविवार की सुबह एक यात्री को टिकट दिखाने के लिये कहा तो उसने मुक्का चला दिया. इसके बाद मामला बिगड़ गया और आरपीएफ को बुलवाकर यात्री को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया. कुछ देर में ही हो-हंगामा शांत हो गया और यात्री से माफीनामा लिखवाकर थाने से ही उसे छोड़ दिया गया. [caption id="attachment_249261" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/pita-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बेटिकट यात्री ललित प्रधान.[/caption] इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-barajamda-mining-truck-owner-association-will-block-the-wheel-indefinitely-from-21/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा माइनिंग ट्रक ऑनर एसोसिएशन 21 से अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेगा

यात्री को जाना था राउरकेला

यात्री का नाम ललित प्रधान है और वह देवगांव का रहने वाला है. उसे रविवार की सुबह राउरकेला जाना था. वह सुबह 8:15 बजे प्लेटफार्म नंबर एक के गेट के भीतर खड़ा था. इसपर टीटीई संध्या ने उससे टिकट दिखाने को कहा. यात्री टिकट दिखाने के बजाये टीटीई से बकझक करने लगा. इस बीच उसने गेट से बाहर भागने की भी कोशिश की. इस दौरान उसने टीटीई पर मुक्का भी चला दिया. विरोध में टीटीई ने भी कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ लगाया. बाद में उसे पकड़ा गया और जीआरपी को सौंप दिया. यात्री के खिलाफ किसी तरह की शिकायत थाने में नहीं किये जाने के कारण उसे कुछ घंटे बाद ही छोड़ दिया गया. वहीं घायल टीटीई का इलाज अस्पताल में कराया गया. घटना में टीटीई के आंख पर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें: कोरोनाकाल">https://lagatar.in/graph-of-school-going-students-dropped-during-corona-period-some-driving-rickshaw-some-forced-to-choose-wood/">कोरोनाकाल

में गिरा स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स का ग्राफ, कोई चला रहा रिक्शा, तो कोई लकड़ियां चुनने को मजबूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//