Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हतनाबेड़ा गांव में पत्नी ने धारदार हथियार से कर दी पति की हत्या

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : टोकलो थाना अंतर्गत हतनाबेड़ा गांव में पति-पत्नी की आपसी विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे की बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि हतनाबेड़ा गांव में 42 वर्षीय बुधराम सामड का कुछ साल पहले सीमा होनहागा संग शादी हुई थी. शादी के बाद से दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था. आस-पास के लोग भी काफी समझाते थे, लेकिन दोनों समझने को तैयार नहीं थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-social-worker-santosh-panda-giving-free-english-education-to-poor-children-in-saranda/">किरीबुरू

: सारंडा में गरीब बच्चों को दे रहे नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षा समाजसेवी संतोष पंडा
शुक्रवार की देर रात भी दोनों में काफी झगड़ा हुआ. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार हथियार से पति बुधराम सामड के सिर व गर्दन पर हमला कर दिया. इससे बुधराम सामड की वहीं मौत हो गई. इधर, शनिवार की सुबह पत्नी ने खुद टोकलो थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. इस संबंध में टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया ने बताया कि पत्नी ने पति की हत्या कर खुद आत्मसमर्पण किया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और जांच पड़ताल जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही