Search

 
 
 

Chakradharpur : बंद नहीं होने देंगे भारत भवन से स्टेशन जाने वाला रास्ता - जोबा माझी

 
  • विधायक सुखराम उरांव की पहल पर सांसद जोबा माझी ने डीआरएम से दूरभाष पर की वार्ता
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रेलवे द्वारा भारत भवन चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग को बंद करने की योजना पर सांसद जोबा माझी और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कड़ा विरोध जताया है. शहरवासियों की मांग पर मंगलवार को विधायक सुखराम उरांव इसी मुद्दे को लेकर सांसद जोबा माझी से उनके आवास पर मिले. दोनों नेताओं ने मामले पर गंभीर चर्चा की. इसके बाद सांसद जोबा माझी ने दूरभाष पर चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक अरूण जातोह राठौड़ से वार्ता की. सांसद ने डीआरएम से दो टूक कहा- यह मार्ग सबसे पुराना और महत्वपूर्ण है. इसे किसी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे. मार्ग बंद करने का आदेश अगर किसी वरीय ने दिया है तो बतायें, हम उनसे बात करेंगे. सांसद के कड़े रूख को देखते हुए डीआरएम ने मार्ग नहीं बंद करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-there-should-be-dress-code-for-school-van-drivers-and-gprs-installed-in-vehicles/">Jamshedpur

: स्कूली वैन चालकों का हो ड्रेस कोड व वाहनों में लगे जीपीआरएस

विधायक ने मार्ग का किया निरीक्षण

वहीं डीआरएम से वार्ता के बाद सुखराम उरांव भारत भवन चौक पहुंचे और मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान आम लोगों से मुलाकात करते हुए विधायक ने बताया कि इस मुद्दे पर वह और सांसद एकजुट हैं. रेलवे तानाशाही रवैया अपनाते हुए आम लोगों को परेशान करेगी तो उन्हें कड़ा विरोध का सामना करना पड़ेगा. भारत भवन चौक से आम लोग न केवल रेलवे स्टेशन जाते हैं, बल्कि मरीज रेलवे अस्पताल और बच्चे भी स्कूल जाते हैं. रोजाना हजारों लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं. पिछले दिनों जैसे ही लोगों को इस मार्ग को बंद करने की योजना के बारे में पता चला तो लोग विरोध जताने लगे. इसे भी पढ़ें :  Bahragoda">https://lagatar.in/bahragoda-bjp-council-in-charge-welcomed-at-bansada-chowk/">Bahragoda

: भाजपा विस प्रभारी का बांसदा चौक पर स्वागत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही