Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्रा सम्मानित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत स्थित जलवे देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय सुलेख व चित्रांकन प्रतियोगिता में जीत दर्ज किया है. शनिवार को विद्यालय में दोनों विद्यार्थियों का स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई. विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र महतो ने कहा कि श्री हरि वनवासी विकास समिति एवं वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा रांची के कांके स्थित सुकुरहुटू में राज्य स्तरीय निबंध, सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-family-appealed-to-the-mla-to-find-the-missing-girl-for-three-days/">घाटशिला

: तीन दिन से लापता युवती को खोजने की परिजनों ने विधायक से लगायी गुहार

शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र रहे मौजूद

इस प्रतियोगिता में झारखंड के बहरागोड़ा, सिमडेगा, सिल्ली समेत अन्य जगह से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इसमें विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी पूर्ति ने सुलेख व छात्र बिट्टू महतो ने चित्रांकन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. यह विद्यालय के लिए काफी खुशी की बात है. अन्य छात्र-छात्राएं भी इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करें. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-changing-india-distributed-diyas-and-sweets-in-the-caravan-settlement-on-diwali-2/">चाईबासा

: दीपावली पर चेंजिंग इंडिया ने कारवां बस्ती में बांटी दीया-बाती व मिठाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही