Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर:  'छू लो आसमान' वर्कशॉप के विजेता किए गए पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Rahul Hembrom Chakrdharpur:  चक्रधरपुर में ब्लोसम द लिटल आर्टिस्ट आर्ट एंड क्राफ्ट एकेडमी के `छू लो आसमान` वर्कशॉप का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह गुरुवार की रात को हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी रवि जैन ने शामिल होकर विजेताओं एवं प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया. वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-woman-dies-after-getting-stuck-in-a-hauler-machine-while-pulverizing-paddy-in-simidiri/">चाईबासा

: सिमीदीरी में धान कूटते समय हॉलर मशीन में फंसकर महिला की मौत

वर्कशॉप हर साल आयोजित किया जाएगा: मोहम्मद साजिद

मौके पर एकेडमी के डायरेक्टर मोहम्मद साजिद ने बताया कि इस तरह का वर्कशॉप हर साल एकेडमी द्वारा आयोजित किया जाएगा, ताकि चक्रधरपुर के सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा और कला को उभारने का अवसर मिल सके. पुरस्कार वितरण समारोह में एकजुट संस्था से बिनित और डॉक्टर सचिन, आरसीएसएम सेंटर के निदेशक दुर्योधन महतो, शिक्षिका तराना आजमी, साइंस एकेडमी के निदेशक दुष्यंत कुमार नापित, शिल्पकार सुधीर पाल आदि उपस्थित रहे.

वर्कशॉप के ये रहे विजेता, मिला पुरस्कार

ग्रुप ए में शैख हैयान, दिव्य ज्योति सरकार, रुचिका शर्मा, ग्रुप बी में तनीषा कुमारी, ईशान कुमारी, अनमोल महतो, ग्रुप सी में अन्वेषा प्रियदर्शनी, बुंटू बिरहोर, दिव्यकांत चौहान तथा ग्रुप डी में करन महतो, कुंदन महतो व आयुषी कुमारी मुखी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी रवि जैन समेत अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-%e2%80%8b%e2%80%8bmiscreants-blew-1-48-lakhs-by-pretending-to-be-a-man-of-credit-card-department/">जमशेदपुर

: साइबर बदमाशों ने क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का आदमी बताकर उड़ाये 1.48 लाख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही