Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को रविवार को चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन चक्रधरपुर प्रखंड एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा किया गया था. इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर बजरंग टोप्पो, हेल्थ सोसाइटी के सचिव गौरी शंकर महतो, जिला संयुक्त सचिव अर्जुन महाकुड, जिला संयोजक कपिलदेव महतो, उपाध्यक्ष दया सागर केराई मौजूद थे. इस अवसर पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी लक्ष्मी सामड़, सोनु सामड़, त्रिपुरा प्रधान, लक्ष्मी भुमिज, प्रवीण महतो, सोमवारी मुंडरी, सचिन नायक, भीमो चंदन, विश्वास नायक, गुरु मनी सामड़, सागेन सामड़, कमलेश्वर प्रधान, मानू दिग्गी को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-truck-laden-with-rice-hit-the-bike-two-people-of-musabani-injured-tmh-refer/">चाकुलिया

: चावल से लदे ट्रक ने बाइक को धक्का मारा, मुसाबनी के दो लोग जख्मी, टीएमएच रेफर

क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं - गौरी शंकर महतो

सम्मान समारोह के दौरान हेल्थ सोसाइटी के सचिव गौरी शंकर महतो ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरी है तो ऐसे खिलाड़ियों को निखारने की. हमारा झारखंड राज्य खेल के क्षेत्र में पूरे विश्व में नाम रौशन कर रहा है. ऐसे मौके पर संघ के सचिव राजेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष मन्तोष कुमार महतो, सह सचिव हेमंत कुमार सामड़, मुच्ची राम दिग्गी, सूर्या नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य मीनू मीनाक्षी तिर्की समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व खिलाड़ी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही