Search

 
 
 

चक्रधरपुर : आइकन अवार्ड्स एवं आइकॉनिक फैशन रनवे के विजेताओं को किया गया सम्मानित

 
Chakradharpur : आइकन अवॉर्ड एवं आइकॉनिक फैशन रनवे में चक्रधरपुर के रोहत फाइन आर्ट्स एकाडमी के बच्चों ने जीत दर्ज कर चक्रधरपुर शहर का नाम रौशन किया है. सभी विजेता रहे बच्चों को सोमवार को रेलवे महात्मा गांधी पार्क में रोहित फाइन आर्ट्स एकाडमी की ओर से सम्मानित कर बधाई दी गई. इस मौके पर मुख्य रुप से विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सह झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव उपस्थित थे. जमशेदपुर के अलकोर होटल में जेएन टाटा आइकन अवार्ड्स एवं आईकॉनिक फैशन रनवे का आयोजन किया गया था. यूवी इवेंट्स एंड एंटरटनमेंट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर के रोहित फाइन आर्ट्स एकाडमी के पांच बच्चों ने हिस्सा लिया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ashtami-mahto-and-harshita-jha-joint-winners-in-sanskrit-song-competition-second-place-to-lilavati/">चाईबासा

: संस्कृत गीत प्रतियोगिता में अष्टमी महतो एवं हर्षिता झा संयुक्त विजेता, लीलावती को द्वितीय स्थान

यह बने थे विजेता

इसमें जूनियर गर्ल्स गु्रप में नवनीत कौर विजेता बनी.  जबकि मैत्री बसाक उप विजेता रहीं। वहीं बॉयज गु्रप में राजवीर सोनी विजेता बने. जबकि अनाया मिश्रा, ऋषि ठाकुर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस संबंध में रोहित फाइन आट्स एकाडमी के संचालक रोहित दास ने कहा कि इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जहां बानो ग्लैमरस मिस इंडिया प्रीति कोचर एवं दीपक बनर्जी जज के भूमिका में रहें. इधर, विजेताओं के सम्मान के अवसर पर समाजसेवी नीतू साहु, साहित्यकार रणविजय कुमार, प्रतिभा विकास, अभिषेक साहु, कुंदन भट्टाचार्य, दुर्गा प्रसाद , रोहित फाइन आर्ट्स एकाडमी के रोहित दास व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही