Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : देवगांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के शहर से सटे केन्दो पंचायत के देवगांव स्थित बीच टोला में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि देवगांव निवासी जगन्नाथ प्रधान की पत्नी 40 वर्षीय सुलेखा प्रधान ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली. जिस वक्त महिला ने घर में फांसी लगाई उस वक्त घर पर कोई नहीं था. इधर घटना की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व पुलिस के जवान देवगांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-uproar-over-exchange-of-newborn/">हजारीबाग

: नवजात की अदला-बदली पर बवाल, पहले थाना में आवेदन, फिर हुआ समझौता

मृतिका के मायके वाले देवगांव पहुंचे

इस संबंध में मृतिका के पति जगन्नाथ प्रधान ने कहा कि शनिवार सुबह वे गांव के दूसरे टोला गए हुए थे, जबकि उनका पुत्र विनय प्रधान अपनी बड़ी मां को छोड़ने कुसुमकुंज गया हुआ था. शनिवार सुबह लगभग आठ बजे उसके भतीजे ने देखा की सुलेखा प्रधान घर में कपड़े का फंदा बनाकर घर के बांस के छज्जे में फांसी लगाकर झूल रही है. उसने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी. इसके बाद महिला को छज्जे से नीचे उतारा गया. इस बीच महिला की मौत हो चुकी थी. वही इसकी सूचना परिवार के सदस्यों ने चक्रधरपुर थाना को दी. सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक बुधुवा उरांव अन्य पुलिस जवानों के साथ देवगांव पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए.  इसकी सूचना मिलने पर मृतिका के मायके वाले भी ओडिशा के लहरदा से देवगांव पहुंच गए थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ddc-inspected-the-site-regarding-the-governors-program/">चाकुलिया

: राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने किया स्थल का मुआयना

बीमारी के कारण मानसिक परेशानी से जूझ रही थी सुलेखा

[caption id="attachment_671605" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-3-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> मृतिका के घर के बाहर जुटे ग्रामीण.[/caption] मृतका सुलेखा प्रधान के पति जगन्नाथ प्रधान व स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुलेखा प्रधान को पेट में स्टोन हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था. इसके कारण वह अक्सर परेशान भी रहती थी. संभवत इसी को लेकर उसने आत्महत्या कर ली. ओडिशा के लहरदा से पहुंचे मृतिका के भाई दरोगा नंदो ने बताया की परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था. बहन का इलाज चल रहा था लेकिन वह काफी परेशान रहती थी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-loan-waiver-of-24889-farmers-in-the-district-so-far/">चाईबासा

: जिले में अबतक 24889 किसानों की हुई ऋण माफ

परिजनों ने रेलवे अस्पताल के डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

[caption id="attachment_671606" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> परिजनों से पूछताछ करते चक्रधरपुर थाना के पुलिस.[/caption] मृतिका सुलेखा प्रधान के परिजनों ने कहा कि सुलेखा प्रधान के पेट में स्टोन व ट्यूमर हुआ था. हमारे पास आयुष्मान कार्ड भी था लेकिन रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद ओडिशा के कटक में महिला का इलाज कराया गया था. फिलहाल महिला का वहीं से इलाज चल रहा था. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-chief-met-the-storm-affected-family/">बहरागोड़ा

: आंधी प्रभावित परिवार से मिले मुखिया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही