Search

 
 
 

चक्रधरपुर : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पोटका स्थित ऊपर टोला में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जाता है कि पोटका ऊपर टोला निवासी राजू तैसुम अपनी पत्नी सोमवारी तैसुम के साथ पोटका के ऊपर टोला में रहते थे. पति-पत्नी में दो-तीन दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार देर रात सोमवारी तैसुम में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में मृतका के पति राजू तैसुम ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पत्नी से दो दिनों से बात नहीं हो रही थी. रात में भोजन करके सो गया. सोमवार सुबह जब उठकर देखा तो पाया कि पत्नी एक दुपट्टे का फंदा बनाकर घर के छज्जे से झुल रही है. इसके बाद इसकी जानकारी पड़ोस के लोगों को दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-newly-enrolled-students-were-welcomed-in-the-school/">चाईबासा

: नव नामांकित छात्र-छात्राओं का विद्यालय में हुआ स्वागत

डेढ़ साल पहले हुआ था राजू तैसुम का विवाह

मामले की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व जवान भी घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद शव को नीचे उतारा गया. इधर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. मृतका के पति राजू तैसुम ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उसका विवाह गोइलकेरा की रहने वाली सोमवारी तैसुम से हुआ था. उसने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसकी पत्नी भी मजदूरी करती थी. दो दिन से हम दोनों में बातचीत नहीं हो रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही