Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की गलियालोर गांव के तालाब में डूबने से मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार गलियालोर गांव निवासी 55 वर्षीय जेमा केराई मंगलवार को गलियालोर गांव स्थित तालाब में नहाने गई थी. नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया. बारिश के कारण तालाब का पानी अत्यधिक बढ़ा होने के कारण वह तालाब डूब गई. कुछ लोगों की नजर जब महिला पर पड़ी तो उसे आनन फानन में चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-case-registered-against-eight-including-fabian-tirkey-for-misbehaving/">घाटशिला
: दुर्व्यवहार करने के मामले में फेबियन तिर्की समेत आठ पर मामला दर्ज [wpse_comments_template]
: दुर्व्यवहार करने के मामले में फेबियन तिर्की समेत आठ पर मामला दर्ज [wpse_comments_template]