Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुलकेड़ा पंचायत की गुड़ासाई स्थित नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि गुड़ासाई गांव निवासी 40 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर गांव में किसी व्यक्ति के निधन होने पर गांव के नदी में नहाने गई थी. नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया. इसकी जानकारी गांव के सेवानिवृत्त आर्मी जवान सह समाजसेवी दयासागर केराई को दी. आनन-फानन में समाजसेवी दयासागर केराई महिला को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इधर महिला के परिजन व स्थानीय ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे उसके बाद मामले की जानकारी चक्रधरपुर थाना को दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inviting-current-running-in-the-damaged-electric-pole-the-department-is-silent/">चाईबासा
: क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे में दौड़ रही करंट हादसे को दे रही आमंत्रण, विभाग मौन [wpse_comments_template]
चक्रधरपुर : नहाने के दौरान गुड़ासाई नदी में डूबने से महिला की मौत
Leave a Comment