Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड स्थित संजय नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि कराईकेला थाना क्षेत्र के बारासाई गांव निवासी 50 वर्षीय महिला शांति कुई सोमवार रात दूसरे गांव में आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए नदी पार कर जा रही थी. इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गई. उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मंगलवार को ग्रामीणों ने महिला के शव को नदी में देखा. इसके बाद इसकी सूचना कराईकेला पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक क्रिएशन ने बताया कि नदी से महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-worship-of-lord-ganesha-remover-of-obstacles-and-auspicious/">चक्रधरपुर
: विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश की हुई पूजा-अर्चना [wpse_comments_template]
: विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश की हुई पूजा-अर्चना [wpse_comments_template]
Leave a Comment