Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कुलीतोड़ांग पंचायत की सागीपी गांव में सर्पदंश से महिला की मौत

 
Chakradharpur (Shambhu kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर कुलीतोड़ांग पंचायत की सागीपी गांव के बासासाई टोला में गुरुवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि सागीपी गांव निवासी जोगता होनहागा की पत्नी पार्वती होनहागा बुधवार रात अपने घर में सोयी हुई थी. इसी दौरान जहरीले चित्ती सांप ने उसके पैर में काट लिया. उसने इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी. घर वालों ने जहरीला चित्ती सांप एक कोने में देखा. देर रात होने व गांव से शहर की दूर होने के साथ-साथ गाड़ी की व्यवस्था नहीं हुई. घर वाले अपने तरीके से पार्वती का इलाज करते रहे. इधर, गुरुवार अहले सुबह घर में ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-kala-sanskriti-bhavan-in-jamua/">चाकुलिया

: जामुआ में कला संस्कृति भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया माझी जोंको को दी. मुखिया माझी जोंको ने मामले को चक्रधरपुर के अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो को बताया. जहां अंचलाधिकारी ने सरकारी मुआवजे के लिए मृतका का पोस्टमार्टम कराने की बात कही. इधर घर वाले पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटे हुये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की एक दूधमुंही चार माह की बच्ची है. घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही