Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मागे पर्व देखकर लौट रही महिला सड़क दुर्घटना में घायल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग के पदमपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना मंगलवार देर रात की है. बताया जाता है की चक्रधरपुर की मेरमेरा गांव में आयोजित मागे पर्व में शामिल होकर लौड़िया गांव निवासी महिला सुकुरमुनी कांडे अपने घर लौट रही थी. इसी बीच सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उसे धक्का मार दिया. इसके बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति वहां से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-liquor-mafia-active-in-rural-areas-on-holi-and-mage-festival/">किरीबुरू

: होली व मागे पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय

महिला का अनुमंडल अस्पताल में चल रहा इलाज

[caption id="attachment_568495" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ghayal-mhila-300x260.jpg"

alt="" width="300" height="260" /> चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत घायल महिला.[/caption] इससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला बहुत देर तक सड़क किनारे पड़ी रही. उस बीच रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी बसंत महतो ने घायल अवस्था में महिला को देखकर एक ऑटो की व्यवस्था कर महिला को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां अस्पताल के डॉक्टर ने महिला का इलाज किया. वहीं घटना की सूचना पाकर समाजसेवी मंटू गागराई व अन्य अस्पताल पहुंचे थे. इधर महिला अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-munda-ratan-lal-angaria-of-bundu-village-passed-away/">किरीबुरू

: बुंडू गांव के मुंडा रतन लाल अंगारिया का निधन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही