Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : एक्सपायरी दवा खाने से महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Advertisement
Shambhu Kumar Chakradharpur :  चक्रधरपुर की पोटका में  एक्सपायरी दवा खाने से एक महिला तबीयत बिगड़ गयी. गंभीर हालत में महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की पहचान पोटका निवासी सुनीता पूर्ति के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुरुवार देर रात सुनीता पूर्ति के सिर में दर्द हुई थी. जिसके बाद उसने घर में रखी दवा उसने खा ली. दवा खाने के बाद उसे बेचैनी होने लगी और वह बेहोश हो गयी. देर रात उसके पति सूरज पूर्ति घर पहुंचे तो देखा कि सुनीता जमीन पर बेहोश पड़ी है. आनन-फानन में उसने महिला को गंभीर अवस्था में अनुमंडल अस्पताल ले गये. जहां मौजूद डॉ. धनु माझी ने महिला का इलाज किया. देर रात तक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. बताया जाता है कि महिला ने जो दवा खायी थी कि एक्सपायरी थी. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-auto-overturns-while-saving-cat-four-injured/">बोकारो

: बिल्ली को बचाने में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, चार घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही