Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सर्पदंश से महिला की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर प्रखंड की होयोहातु पंचायत की होयोहातु गांव में सर्पदंश से एक महिला की तबियत बिगड़ गई. महिला को ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि होयोहातु गांव निवासी पोन्डेराम सिजुई की पत्नी जवानी सिजुई अपने घर के पास ही खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया. इससे महिला की तबियत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में पति ने उसे इलाज के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज प्रारंभ किया गया. इलाज के बाद महिला की स्थिति में सुधार है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-discussion-regarding-paddy-lifting-took-place-in-the-monitoring-committee-meeting/">चाईबासा

: अनुश्रवण समिति की बैठक में धान उठाव को लेकर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही