Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की जामिद पंचायत के जामिद गांव में सर्पदंश से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई. महिला को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि जामिद गांव निवासी 40 वर्षीय महिला गीता महतो अपने घर के बाहर बने बगीचे में सब्जी तोड़ रही थी, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-engineer-missing-during-inspection-of-schemes-letter-written-for-clarification/">चांडिल
: योजनाओं के निरीक्षण के दौरान अभियंता नदारत, स्पष्टीकरण के लिए लिखा पत्र
: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक [wpse_comments_template]
: योजनाओं के निरीक्षण के दौरान अभियंता नदारत, स्पष्टीकरण के लिए लिखा पत्र
बरसात में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ जाता है
परिजनों द्वारा आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां महिला का इलाज प्रारंभ किया गया. अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार थी. वही अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि बरसात के मौसम में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ जाता है. अगर कोई सर्पदंश का शिकार होता है तो जल्द से जल्द उसे इलाज कराए ना कि झाड़-फूंक के चक्कर में रहे. गीता महतो को जल्द ही अस्पताल ले आया गया तब जाकर इसकी स्थिति में सुधार है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajesh-shukla-expressed-grief-over-the-death-of-former-mla-putkar-hembram/">जमशेदपुर: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक [wpse_comments_template]
Leave a Comment