Search

 
 
 

चक्रधरपुर : महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि शक्तिशाली है : एसडीओ

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि शक्तिशाली है. यह बातें पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने कही. वे शनिवार को चक्रधरपुर के बस स्टैंड आश्रय गृह परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी. उन्होंने कहा कि परिवार में अगर एक महिला शिक्षित होती है, तो वह अपने परिवार को ही नहीं संपूर्ण समाज को आगे बढ़ाने का काम करती है. कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ रीना हांसदा ने दीप जलाकर किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-energy-fair-organized-in-electricity-department-consumers-of-rural-areas-participated/">चाईबासा

: विद्युत विभाग में लगा ऊर्जा मेला, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने लिया भाग

महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

इस अवसर पर मौजूद विभिन्न महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने भी महिला उत्थान के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान समूह से जुड़ी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए. इस अवसर पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल, सामुदायिक संगठनकर्ता अंजलीन डुंगडुंग, सुनीता कुमारी, मंजू देवी, संजना स्वासी, गीता देवी, विनोती रजक, मेरी एंथोनी, पुतुल मिस्त्री समेत विभिन्न समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही