Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शीतला माता पूजनोत्सव को लेकर महिलाओं ने की राटा पूजा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर के रेलवे लोको कॉलोनी में शीतला माता पूजनोत्सव को लेकर सोमवार को राटा पूजा का आयोजन हुआ. पुजारी नित्यानंद पांडेय के मंत्रोच्चार के साथ दंपती आर गणपत राव और उनकी धर्मपत्नी आर लक्ष्मी ने पूजन की प्रक्रिया पूरी की. पूजा संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर बीएस राव, तुलसी रवानी, एन रवि, बी प्रभाकर, सी कृष्णा राव, श्रीनिवास राव, आर हरीश, रोहित कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. ज्ञात हो कि आगामी 27 से 31 मई तक यहां पांच दिवसीय श्री श्री शीतला माता पूजनोत्सव का आयोजन होगा. सोमवार को लोको शीतला मंदिर परिसर में राटा पूजा से माता का आह्वान किया गया है. इसके पश्चात पूजा पंडाल निर्माण समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी जाती है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-youth-arrested-for-making-indecent-remarks-on-hindu-deities/">चक्रधरपुर

: हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक धराए

27 मई को बालाजी मंदिर के पास से निकलेगी घट यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/CKP-MAA-SHITLA-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> आयोजन समिति के सदस्य आर श्रीकांत राव ने बताया कि 27 मई को दोपहर के समय बालाजी मंदिर के समीप पूजा अर्चना के बाद मां की प्रतिमा की घट निकलेगी. यह रेलवे क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के बाद लोको कालोनी स्थित मंदिर पहुंचेगी. इस अवधि में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी. मंदिर में पांच दिन तक मां शीतला के अलग अलग रुपों की पूजा होगी. 31 मई की संध्या को मां की प्रतिमा का विसर्जन होगा. गौरतलब है कि कोरोना के कारण दो साल तक मां शीतला पूजनोत्सव नहीं हो पाया है. ऐसे में इस वर्ष पूजनोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही