Search

चक्रधरपुर : शहर की साफ-सफाई को लेकर महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर में साफ-सफाई बरतने को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली. यह रैली शहर के वार्ड संख्या आठ स्थित साईं मंदिर के समीप से निकाली गई. इसमें शहर के विभिन्न वार्ड के महिला समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई. सभी हाथों में बैनर-तख्तियां लिये हुये साफ-सफाई का संदेश देते हुये चल रही थी. साईं मंदिर परिसर से निकलकर जागरूकता रैली शहर के शीतला मंदिर रोड, तम्बाकू पट्टी, संतोषी मंदिर रोड, चांदमारी समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dr-ajay-kumar-held-a-meeting-with-the-villagers-in-jamua-and-kaliyam/">चाकुलिया

: डॉ अजय कुमार ने जमुआ और कालियाम में ग्रामीणों के संग की बैठक

लोगों को दिया साफ-सफाई का संदेश

यहां मौजूद नगर परिषद् के नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल ने महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक करने को कहा. उन्होंने कहा कि गली-मोहल्ले साफ रहेंगे तो शहर भी साफ रहेगा. इस दौरान लोगों को जहां-तहां गंदगी न फैलाने, डस्टबीन का उपयोग करने इत्यादि के बारे में बताया गया. मौके पर शहर के विभिन्न वार्ड की महिला समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp