Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : साईं प्रवाह कार्यक्रम को लेकर महिलाओं ने निकाली भिक्षा यात्रा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : श्री शिरडी साईं ओड़िया महिला समिति की ओर से आगामी 8 जनवरी को चक्रधरपुर के ओड़िया मध्य विद्यालय पुरानीबस्ती के समीप जगन्नाथ संस्कृति साईं प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसे लेकर गुरुवार को महिलाओं द्वारा भिक्षा यात्रा निकाली गई. ठेला गाड़ी में साईं बाबा की तस्वीर को रख कर महिलाओं ने यात्रा निकाली. इसमें शामिल महिलाएं साईं बाबा की जयकारे लगते चल रही थीं. वहीं भिक्षा यात्रा के दौरान भक्तों और श्रद्धालुओं ने पैसा दान किया. भिक्षा यात्रा पुरानीबस्ती स्थित ओड़िया स्कूल के समीप से निकाली गई, जो सोनुआ रोड, मेन रोड, राजबाड़ी रोड होते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंच कर समाप्त हुई. इसमें काफी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रही. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-courtesy-meeting-of-divisional-commissioner-with-minister-joba-majhi/">चाईबासा

: प्रमंडलीय आयुक्त ने मंत्री जोबा माझी से की शिष्टाचार मुलाकात

सुबह नौ बजे से होगा साईं प्रवाह कार्यक्रम

आठ जनवरी, रविवार को सुबह नौ बजे साईं बाबा की पूजा-अर्चना और आरती होगी. वहीं दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा. जिसके बाद नगर में साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी. पालकी यात्रा पुरानीबस्ती, थाना रोड, महात्मा गांधी स्कूल, भगत सिंह चौक, पवन चौक, राजबाड़ी रोड, जग्गु दिवान रोड होते हुए स्कूल परिसर पहुंचेगी. संध्या सात बजे जमशेदपुर के कलाकार चंचल एवं साथी कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा. तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा झांकी भी प्रस्तुत की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही