Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मनरेगा कानून के तहत प्रत्येक पंचायत में जॉब कार्डधारियों को काम दिया जाएं. यह बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने कही. वे शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा कानून को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में चक्रधरपुर के विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व मनरेगा के रोजगार सेवक उपस्थित हुये. मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक गांव में मनरेगा के तहत 100 मजदूरों को काम देना है. इसके लिए पंचायत के मुखिया भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुये सहयोग करें. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-tribal-students-union-presented-matka-to-the-principal-of-the-college/">घाटशिला
: आदिवासी छात्र संघ ने कॉलेज के प्राचार्य को मटका भेंट किया
: आदिवासी छात्र संघ ने कॉलेज के प्राचार्य को मटका भेंट किया [wpse_comments_template]
: आदिवासी छात्र संघ ने कॉलेज के प्राचार्य को मटका भेंट किया
15 जून तक योजना की रिपोर्ट जमा करने बोला गया
मौके पर मनरेगा के बीपीओ निरंजन कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा से आम बागवानी की जानी है. प्रत्येक पंचायत में कम से कम पांच एकड़ जमीन चिन्हित कर आम बागवानी शुरू किया जाएं. उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के मजदूरी का भुगतान आधार आधारित किया जाएगा. इसके लिए मनरेगा जॉब कार्डधारियों का केवाईसी अवश्य रूप से पूर्ण करना है. मौके पर मनरेगा मजदूरों की मजदूरी मोबाईल एप के जरिये बनाने संबंधित जानकारी दी गई. पंचायतों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की गई. साथ ही 15 जून तक कुआं जैसे योजना को हर हाल में पूरा कर रिपोर्ट जमा करने को कहा गया. बैठक में मनरेगा के सहायक अभियंता अनिश गुप्ता के अलावे प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-tribal-students-union-presented-matka-to-the-principal-of-the-college/">घाटशिला: आदिवासी छात्र संघ ने कॉलेज के प्राचार्य को मटका भेंट किया [wpse_comments_template]
Leave a Comment