Search

 
 
 

चक्रधरपुर : वन विश्रामागार परिसर में मनाया गया विश्व पर्यावरण जागरुकता दिवस

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर के वन विश्रामागार परिसर में मानवाधिकार सहायता संघ की पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई और इंद्रधनुष कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण जागरुकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. इस मौके पर पूर्व में स्कूल स्तर पर आयोजित ग्रामीण परिदृश्य पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़े : गया:">https://lagatar.in/gaya-police-arrested-hardcore-naxalite-arms-recovered/">गया:

पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद 

विश्व पर्यावरण पर हुई प्रश्नोत्तरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर आधारित क्विज का भी बच्चों ने लुफ्त उठाया. अपने-अपने ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने पर पीहू पॉल, सीतामनी टुडू और सुष्मिता प्रधान को वर्ष 2022 का वीणापाणि मेमोरियल स्टूडेंट प्राइड अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं, प्रश्नोत्तरी में उर्दू टाउन उच्च विद्यालय की चाहत परवीन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन की आकांक्षा प्रधान और चांदमुनी जेराई, कारमेल बालक मध्य विद्यालय के मो. अर्सलन अंसारी, रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय की खुशी गुप्ता को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-resolve-to-plant-saplings-world-environment-awareness-day/">चक्रधरपुर:

विश्व पर्यावरण जागरुकता दिवस पर पौधरोपण कर पौधे लगाने का लिया गया संकल्प

ग्रामीण परिदृश्य चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

ग्रामीण परिदृश्य विषय पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में वीणापाणि ग्रुप वर्ग चार तक में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन की पीहू पॉल, कौशिक, आकाश साव, वर्ग पांच से आठ तक में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन की सीतामनी टुडू, शीतल कुमारी, गंगा चौहान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीते. वहीं, मानिनी ग्रुप में कांसेप्ट स्कूल की सुष्मिता प्रधान, केंद्रीय विद्यालय की सुनहली कुमारी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन की सुभाषिनी बर्मन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. इसे भी पढ़े : आसमान">https://lagatar.in/red-light-seen-in-the-sky-people-in-amazement/">आसमान

में दिखी लाल रोशनी, अचरच में लोग

ये थे उपस्थित

मानवाधिकार सहायता संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के वरीय उपाध्यक्ष राजा प्रसाद उर्फ पप्पू भाई, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शबाना परवीन, सुनैना तांती, जिला कोषाध्यक्ष दीपक महंती, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर, एसएसवीएम पंप रोड के प्रधानाचार्य आनन्द प्रधान, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक आदि. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/">घाटशिला

: आदिवासी बच्चों को सरकार विदेशों में इंजीनियरिंग व डॉक्टरी पढ़ा रही : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही