Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रेलवे के बर्टनलेक में मनाया गया वर्ल्ड फोटोग्राफी डे

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर के रेलवे बर्टन लेक में वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न जगहों से फोटोग्राफर शामिल हुये. इस दौरान उपस्थित फोटोग्राफरों ने केक काटकर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया. फोटोग्राफरों ने एक दूसरे को केक खिलाकर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की एक दूसरे को बधाई दी. मौके पर फोटोग्राफी पर आधारित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. इसमें लगभग 30 फोटोग्राफर शामिल हुये. प्रतियोगिता के दौरान सभी फोटोग्राफरों को एक भारतीय दुल्हन के रुप में मौजूद मॉडल की तस्वीर तीन क्लिक में खींचने के लिए दिया गया. जहां फोटोग्राफरों ने एक से बढ़कर एक तस्वीर खींचे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-scorpio-crashes-near-wireless-maidan-guardwal-saves-drivers-life/">किरीबुरू

: वायरलेस मैदान के पास स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, गार्डवाल ने बचाई चालक की जान

फोटोग्राफरों को दी जाएगी ट्रेनिंग

[caption id="attachment_734336" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/World-Photography-Day-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बर्टनलेक में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मॉडल की तस्वीर खींचते फोटोग्राफर.[/caption] मौके पर फोटोग्राफर एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार मुखी ने बताया कि आज की प्रतियोगिता का रिजल्ट 27 अगस्त को चाईबासा में जारी होगा. जहां प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा होगी. चाईबासा में इस दौरान फोटोग्राफरों की ट्रेनिंग भी होगी. मौके पर वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकरण उदयान, उपाध्यक्ष सोनु सदाब, कोषाध्यक्ष दिलीप महतो, जय कुमार, सुदर्शन तामसोय, ज्ञानचंद प्रजापति, रोहित मुंडा, देबु, विश्वजीत भद्रा, तारक सरकार समेत चक्रधरपुर के अलावे चाईबासा, मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा समेत पश्चिमी सिंहभूम जिला के अन्य जगहों से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-uproar-of-students-due-to-non-commencement-of-ug-semester-one-examination-in-womens-college-on-time/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा समय पर शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों का हंगामा
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही