Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश की हुई पूजा-अर्चना

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान गणपति की विधिवत पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर कई जगहों पर पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई. चक्रधरपुर के मुनिबाबा धर्मशाला किशोर संघ की ओर से आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. जहां सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे. वहीं शहर की पुरानी बस्ती स्थित भगवान गणेश मंदिर में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में लड्डू, मोदक चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की. इसी तरह शहर के हरिजन बस्ती, पुरानी बस्ती, वार्ड संख्या सात, आरई कॉलोनी, थाना रोड, टोकलो रोड, शीतला मंदिर समेत अन्य स्थानों पर पंडाल निर्माण कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई. वहीं कई लोगों ने अपने-अपने घरों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-deadly-attack-on-younger-brother-with-a-spade-in-shankosai-serious/">तांतनगर

: शंकोसाई में छोटे भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला, गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही