Search

 
 
 

चक्रधरपुर : देर रात तक मंदिरों व पूजा पंडालों में माता काली की हुई पूजा-अर्चना

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : काली पूजा के अवसर पर चक्रधरपुर के सभी काली मंदिर व पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. जहां विधि विधान के साथ मां काली की आराधना की गई. देर रात तक काली मंदिरों व पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु जुटे हुए थे. माता की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से फूल माला से सजाया गया था. यहां हवन व पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गए. पूजा अर्चना के लिए शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहुंचे थे. वहीं चक्रधरपुर पोर्टर खोली, अकाउंट्स कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के समीप आरई कॉलोनी, टाउन काली मंदिर, इतवारी बाजार, टोकलो रोड, बंगाली टोला, रिफ्यूजी कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. [caption id="attachment_453934" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/CKP-Kali-Puja-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> टाउन काली मंदिर में पूजा के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-theft-in-the-mobile-shop-on-the-night-of-diwali-thieves-cleaned-all-the-goods/">कोडरमा

: दीपावली की रात मोबाइल दुकान में चोरी, सभी सामानों पर चोरों ने हाथ किया साफ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही