Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : श्रद्धा भाव के साथ माता शीतला की हुई पूजा अर्चना, निकाली गई घट यात्रा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के इतवारी बाजार के समीप स्थित आर पुरुषोत्तम राव के आवास में बुधवार को माता शीतला की श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना हुई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु इकट्ठा हुए. सुबह बाजे गाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई. घट यात्रा शहर के रेलवे लोको कॉलोनी माता शीतला मंदिर पहुंची. वहां विधिवत तरीके से मोराटा पूजा अर्चना कर घट को इतवारी बाजार पुरुषोत्तम राव के आवास परिसर में लाया गया. इस अवसर पर हल्दी से बनी माता शीतला की प्रतिमा स्थापित की गई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CKP-SHITLA-MATA-PUJA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-for-old-age-widow-pension-of-two-thousand-per-month/">आदित्यपुर

: वृद्धा-विधवा पेंशन दो हजार प्रतिमाह करने की मांग
यहां खड़गपुर से पहुंचे पुजारी पार्थ सारथी ने विधि विधान के साथ माता की पूजा की. मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. वहीं शाम में बाजे गाजे के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया. इस दौरान जगह-जगह लोग माता की अगुवाई में खड़े रहे. विसर्जन जुलूस के दौरान सभी माता का जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. रेलवे के बर्टनलेक में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही