Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: रेलवे लोको कालोनी में मां शीतला के सोलापुरी रूप की हुई पूजा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur:  चक्रधरपुर के रेलवे लोको कालोनी में शुक्रवार से पांच दिवसीय शीतला पूजनोत्सव शुरू हो गया है. पांच दिन तक माता के विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी. शनिवार देर शाम मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया गया. यहां हल्दी से बनी मां शीतला की सोलापुरी स्वरूप की भक्तों ने पूरी आस्था के साथ पूजा की. हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी. देर शाम को कपाट खुलने के बाद ही श्रद्धालुओं को ज्ञात होता है कि माता के किस रूप की पूजा होनी है. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-divyang-old-lady-poma-mardi-got-two-tricycles-face-blossomed/">घाटशिला

: दिव्यांग वृद्धा पोमा मार्डी को मिली दो ट्राई साइकिल, खिल उठा चेहरा

आजादी के पूर्व से हो रही लोको कालोनी में पूजा

आजादी के पहले से ही लोको कालोनी में शीतला माता की पूजा होती आ रही है. वर्ष 1942 में लोको कालोनी में रेलवे क्वार्टरों के बीच की खाली जगह में माता पूजा आरंभ हुई, जो आज तक जारी है. 31 मई की रात को शीतला माता पूजा विसर्जन जुलूस निकलेगा. पूजनोत्सव के दौरान मां शीतला श्रद्धालुओं को अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगी.

पूजनोत्सव को सफल बनाने में जुटी आयोजन समिति

आयोजन समिति के अध्यक्ष एस कामराज, सचिव एन रवि कुमार, संयुक्त सचिव अश्वनी प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष एम श्रीनिवास राव, डी शंकरी, पूजा इंचार्ज बी प्रभाकर राव, बीजे राव, ऑडिट इंचार्ज तुलसी दास रवानी, एस बाबू राव, बीएस राव, एन रवि, बी प्रभाकर, सी कृष्णा राव, श्रीनिवास राव, रोहित कुमार आदि सदस्य पूजनोत्सव को सफल बनाने में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-pg-department-laboratory-and-library-will-be-restored-with-internal-budget/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के पीजी विभाग, प्रयोगशाला व लाइब्रेरी में इंटरनल बजट से होगी बहाली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही