Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : माता विपदतारणी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : माता विपदतारणी की पूजा शनिवार को चक्रधरपुर के मंदिरों में विधिविधान के साथ की गई. हालांकि अंबूवाची को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं रहीं. चक्रधरपुर के टाऊन काली मंदिर, श्मशान काली मंदिर, प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित माता दुर्गा मंदिर, रेलवे के इतवारी बाजार स्थित काली मंदिर, एकाउंट्स कॉलोनी काली मंदिर, रिफ्यूजी कॉलोनी काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विपदतारणी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bridge-damaged-near-kamarhatu-demand-for-repair/">चाईबासा

: कमारहातु के पास पुलिया क्षतिग्रस्त, मरम्मत कराने की मांग

श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया

चक्रधरपुर के टाऊन काली मंदिर में पुजारी गोपाल षाड़ंगी ने माता विपदातारणी की पूजा की. इस दौरान माता को तेरह किस्म के फल, फूल, 13 पान पत्ता, लौंग-ईलायची इत्यादि चढ़ाये गये. साथ ही श्रद्धालुओं ने 13 गांठ वाले रक्षा डोर भी अपने हाथों में बंधवाया. मौके पर पुजारी गोपाल षाड़ंगी ने कहा कि माता विपदतारणी की पूजा अर्चना करने से संकट दूर होते हैं. उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान पहले शनिवार व मंगलवार को पूजा की जाती है. पुन: मंगलवार को भी विपदतारणी की पूजा होगी. शनिवार को पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गये. इस मौके पर महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-disability-check-up-camp-from-june-26/">चाईबासा

: जिला स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर 26 जून से
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही