Search

 
 
 

चक्रधरपुर : आपकी सरकार आपके द्वार के शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पुरानी बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में `आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार` कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ. बुधवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के एसडीओ ललन कुमार ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर एसडीओ ललन कुमार ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसे लेकर  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-camp-organized-in-gua-under-your-government-aapke-dwar-program/">नोवामुंडी

: गुवा में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगा शिविर

लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इसी के साथ आसनतलिया पंचायत भवन में भी आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का उद्घाटन चक्रधरपुर प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई ने दीप जलाकर किया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. शिविर में सबसे पहले लोगों का निबंधन कराया गया. इस दौरान काफी संख्या में ग्रमीण पहुंचे व अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत करवाया. शिविर में मुख्य रूप से विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सह झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, बीडीओ संजय सिंह, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो समेत पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधी, प्रखंड कर्मी के अलावा ग्रमीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही