Search

 
 
 

Chakradharpur :  रेलवे ओवर ब्रिज से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :   रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर के रेलवे ओवर ब्रिज से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक युवक रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचा और ऊपर से छलांग लगा दी. इससे वह सीधे ट्रैक पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. वहीं मामले की सूचना पाकर जीआरपी थाना के अधिकारी व जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे. जीआरपी शव की पहचान करने में जुट गई. वहीं घटना के संबंध में कुछ लोगों ने बताया कि युवक विजय नदी में नहाने के बाद रेलवे ओवर ब्रिज पहुंचा था और अचानक ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी. इससे उसकी मौत हो गई. दोपहर तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-cyber-crime-organized-in-mnps/">Jamshedpur

: एमएनपीएस में साइबर क्राइम पर वर्कशॉप का आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही