Search

 
 
 

चक्रधरपुर : लोको अंडरपास के समीप ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से महज कुछ ही दूर लोको अंडरपास के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान नेपाली पाड़ा निवासी ब्रजेश कुमार यादव (24) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर पुलिस एवं आरपीएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-hindi-poetry-recitation-competition-organized-at-sail-guava-club/">नोवामुंडी

: सेल गुवा क्लब में हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

तीन दिन पहले आजमगढ़ से लौटा था मृतक

बताया जाता है की चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के नेपाली पाड़ा निवासी ब्रजेश शनिवार सुबह अपने घर बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रेलवे के लोको अंडरपास के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया था. इस संबंध में जानकारी देते ब्रजेश के बड़े भाई संजय कुमार यादव ने बताया कि ब्रजेश तीन दिन पहले आजमगढ़ से चक्रधरपुर लौटा था. वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. इधर, पुलिस शव के पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही