Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पुसालोटा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के पुसालोटा गांव के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. बताया जाता है कि युवक स्पलैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोनुवा की ओर जा रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज थी और सड़क किनारे खड़े एक विंगर गाड़ी के बगल से निकलने के दौरान मोटरसाइकिल असंतु़लित हो गई. इससे युवक मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-serious-about-revenue-order-for-50-revenue-collection-till-august/">आदित्यपुर

: राजस्व को लेकर नगर निगम गंभीर, अगस्त तक 50% राजस्व संग्रह का आदेश

घायल का नाम-पता नहीं चल पाया 

गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक बेहोश हो गया. उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी, लेकिन एम्बुलेंस के नहीं आने के कारण ऑटो की व्यवस्था कर स्थानीय लोगों ने घायल युवक को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल युवक का नाम-पता मालूम नहीं चल पाया है. अनुमंडल अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है. इधर घटना की सूचना पाकर पूर्व पार्षद दिनेश जेना व अन्य अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-woman-killed-by-elephant-attack-sent-for-postmortem/">चाकुलिया

: हाथी के हमले से मृत महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही