Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप घायल, रेफर

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची-चाईबासा मुख्य मार्केट एनएच 75 के आसनतलिया सब्जी बाजार के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है की चाईबासा से रांची की ओर जा रही प्रकाश बस की चपेट में खरसावां के जोजोडीह का निवासी बागुन हेम्ब्रम आ गया. युवक मोटरसाइकिल से चाईबासा की ओर जा रहा था. युवक हेलमेट पहना हुआ था और तेज टक्कर के बाद सीधे उछाल खाते हुए बस के सामने कांच से टकरा गया. टक्कर होते ही युवक का हेलमेट सिर से निकल गया. इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. साथ ही बस का शीशा व युवक की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-paid-to-late-education-minister-at-daffodils-school/">जमशेदपुर

: डेफोडिल्स स्कूल में दिवंगत शिक्षा मंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि
वहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर रांची जा रही प्रकाश बस में लोग सवार थे. घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बस से सभी यात्रियों को नीचे उतारकर बस को जब्त कर लिया. इधर बस से उतरे यात्री दूसरे बस से रांची की ओर रवाना हुए. घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही