Search

चक्रधरपुर : जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने सिरकपी गांव में शौचालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की कुलितोडांग पंचायत के सिरकपी गांव में बन रहे शौचालय का जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने जांच की. डीएमएफटी फंड से बनने वाले शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की सूचना मिलने पर सोमवार को चक्रधरपुर की जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने इसकी जांच की. यहां उन्होंने जांच में कई अनियमितताएं पाई. उन्होंने कहा की शौचालय निर्माण में घटिया किस्म के ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा. शोखफीट भी घटिया तरीके से बनाया गया है. शौचालय के लिए टंकी भी काफी छोटा व कम गड्ढे का बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-indigenous-people-of-chaibasa-were-displaced-due-to-the-opening-of-the-mine-sunny-sinku/">चाईबासा

: यहां के आदिवासी मूलवासी खदान खुलने से विस्थापित हो गए – सन्नी सिंकु

निर्माण कार्य पर ठेकेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान

इस बारे में ठेकेदार को कई बार कहने के बावजूद निर्माण कार्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने बताया की मजदूरों को भी कम मजदूरी दी जा रही है. इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी. उन्होंने कहा की कार्य अगर गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया जाता है तो काम को बंद करा दिया जाएगा. विभाग के अधिकारी कभी इस ओर देखने तक नहीं आते है. ठेकेदार जैसे तैसे काम कराकर पैसे की निकासी कर लेना चाहता है. उन्होंने कहा की अगर घटिया तरीके से निर्माण होगा तो इसका खामियाजा स्कूल के बच्चों को भुगतना पड़ सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp