Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नल-जल योजना के कार्य में सुधार को लेकर जिला परिषद सदस्यों ने पेयजल विभाग को सौंपा पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गर्मी के दस्तक देते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. नदी-तालाब, कुएं सुखने लगे हैं. वहीं जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पानी पहुंचाने के कार्य में भी कई गांवों में लापरवाही बरते जाने से ग्रामीण परेशान है. इसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों के साथ चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड की जिला परिषद सदस्य चक्रधरपुर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय पहुंची. चक्रधरपुर भाग एक की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, चक्रधरपुर भाग तीन की जिला परिषद् सदस्य मीना जोंको, बंदगांव की जिला परिषद बसंती पूर्ति ने ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chaitra-shukla-pratipada-celebrated-with-yoga-yagya-and-havan-at-kadma-vijaya-heritage/">जमशेदपुर

: कदमा विजया हेरिटेज में योग, यज्ञ  व हवन के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

नल-जल योजना के कार्य में बरती जा रही है लापरवाही

जिला परिषद सदस्य ने पत्र के माध्यम से कहा कि गांव में जिस जगह पर बोरिंग किया गया है वहां 200 फीट पुन: बोरिंग किया जाएं, साथ ही जहां सर्वे नहीं हुआ है वहां सर्वे कर बोरिंग कराया जाए. मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नल-जल योजना के कार्य में काफी लापरवाही बरती जा रही है. कई जगह पाइप फटकर पानी बाहर बह रहा है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. वहीं जिप सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा कि हमारे क्षेत्र में भी पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, कई जगह चापाकल खराब है, जल्द से जल्द से समस्या का समाधान किया जाएं. इस मौके पर डोबरो लागुरी, दामोदर खंडाईत, दुर्गा लागुरी, बुधू मुंडा, संजय जोंको समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही