Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जिप सदस्य मीना जोंको की सास का निधन, जिप अध्यक्ष समेत सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर भाग तीन की जिला परिषद सदस्य मीना जोंको की सास देवकी जोंको का शुक्रवार रात को निधन हो गया. उनके निधन की खबर पाकर शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, भाग एक की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, बंदगांव भाग दो की जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने कुलीतोड़ांग पहुंच कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : चौपारण:">https://lagatar.in/chauparan-former-chief-minister-babulal-marandi-reached-siarkoni-jagannath-temple/">चौपारण:

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे सियरकोनी जगन्नाथ मंदिर

कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं देवकी जोंको

इस संबंध में जिप सदस्य ने बताया कि 73 वर्षीय सास देवकी जोंको कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. उनको पहले जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इसके बाद वह चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाजरत थीं. शनिवार को कुलीतोड़ांग गांव में रीति रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर मीना जोंको के पति संजय जोंको, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड़, सरना बोयपाई, कांग्रेसी नेता अभिजीत चटर्जी समेत अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही