Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : समस्याओं के निदान को लेकर जिप सदस्य डीसी से करेंगी मुलाकात

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर पहाड़ों के बीच बसे लांजी गांव के ग्रामीण कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. गांव में पिछले दो महीने से बिजली नहीं है. साथ ही ग्रामीणों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है. गांव में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर लांजी के मुंडासाई में ग्रामीणों की बैठक हुई. जहां ग्रामीणों के बुलावे पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा उपस्थित हुई. ग्रामीणों ने कहा की तेलाईदीह चौक में फ्यूज खराब होने के कारण लांजी गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-dev-snan-purnima-was-celebrated-in-the-radha-krishna-temple-of-mahishad/">बहरागोड़ा

: महिषाड़ के राधा-कृष्ण मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा मनाई गई

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं

सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण रात में जंगली जानवरों इत्यादि का भी खतरा रहता है.वहीं गांव के अन्य टोलों में भी बिजली ट्रांसफार्मर कई महीनों से खराब पड़े हुए हैं. ग्रामीणों ने कहा की लांजी विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है, इससे बरसात के मौसम विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं मिल पाता है. लंबी दूरी तय कर स्वास्थ्य सुविधा के लिए दड़कादा गांव आना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि लांजी क्षेत्र में लगभग डेढ़ हजार से अधिक आबादी है, इसे देखते हुए लांजी में भी एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-city-council-built-24-shops-under-income-enhancement-scheme/">चाईबासा

: आय वृद्धि योजना के तहत नगर परिषद ने बनाया 24 दुकान

उपायुक्त से समस्याओं के समाधान के लिए करेंगी आग्रह

ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों की समस्या सुनने पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि लांजी में ढे़र सारी समस्याएं हैं. जिसका निदान जल्द से जल्द होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसे लेकर वे जिला के उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से मुलाकात करेंगी, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सके. उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता होगी कि क्षेत्र में पानी की समस्या दूर कराई जाए. इस मौके पर गांव के मुंडा घासीराम भूमिज,कृष्णा हांसदा,बुधराम भूमिज,तुपीराम डांगिल के अलावे बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-lord-jagannath-became-ill-after-mahasnan-netrotsav-on-19th-and-rath-yatra-on-20th/">आदित्यपुर

: महास्नान के बाद प्रभु जगन्नाथ हुए बीमार, 19 को नेत्रोत्सव व 20 को रथ यात्रा
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही