Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गेलियालोर में जिप सदस्य ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गेलियालोर गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. जहां मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा उपस्थित हुई. इस दौरान गांव में पानी, सड़क, सिंचाई की सुविधा इत्यादि को लेकर ग्रामीणों ने चर्चा की. ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य को गांव के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. जहां गांव में सिंचाई की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने, मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने, स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बातें रखी. बैठक के बाद गांव में दो नए 25 केवी बिजली ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-discussion-on-the-formation-of-alumni-association-in-tata-college-committee-will-be-formed-on-monday/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज में एलुमनी एसोसिएशन के गठन पर हुआ विचार-विमर्श, सोमवार को होगा कमेटी का गठन
जहां जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर विद्यार्थियों को पढ़ाई संबंधित दिक्कतें होती थी. गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की. मौके पर गांव के महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-discussion-on-the-formation-of-alumni-association-in-tata-college-committee-will-be-formed-on-monday/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज में एलुमनी एसोसिएशन के गठन पर हुआ विचार-विमर्श, सोमवार को होगा कमेटी का गठन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही