Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : स्वास्थ्य शिविर में 10 डाॅक्टरों ने 523 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर गांव में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. इसमें 10 डाॅक्टरों ने 523 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह दी. डॉक्टरों की परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गयीं. इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयंसेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन ने किया था. राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और चंदनपुर पंचायत की मुखिया मादो टुडू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय सुनाराम हेम्ब्रम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-tata-steels-noamundi-iron-ore-mines-wins-six-awards-at-memc-week/">किरीबुरू

: टाटा स्टील के नोवामुंडी आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी सप्ताह में छह पुरस्कार जीते

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना उद्देश्य : डाॅ गोस्वामी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-Helth-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की काफी कमी है. गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन है. पैसे के अभाव में गरीब लोग शहर के डाॅक्टरों के पास इलाज करवाने नहीं जा पाते हैं. शिविरों में स्वास्थ्य जांच के साथ दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध करायी जाती हैं. कार्यक्रम को भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, सुमंत श्यामल, दुर्गा पद गिरी, रायमनी हेंब्रम, शुवेंदु पात्र, विश्वनाथ सोरेन, नटवर पाल, हिरनमय पाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराई मांडी ने किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chamber-of-commerce-handed-over-demand-letter-to-mp-geeta-koda/">चाईबासा

: चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सांसद गीता कोड़ा को सौंपा मांगपत्र
स्वास्थ्य शिविर में डाॅ पी सी हेम्ब्रम, डाॅ साजन सिंहा, डाॅ चम्पाई सोरेन, डाॅ किरण सिंह, डाॅ नवीन लोधा, डाॅ नीरज मिश्रा, डाॅ अर्चना गिरि, डाॅ शान्तनु महापात्रा, डाॅ प्रकाश राय तथा पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों का अहम योगदान रहा. स्वास्थ्य शिविर को सफल आयोजन करने में कालिदास हांसदा, शिमाल हेंब्रम, सनत गिरी, सहाबुद्दीन खान, विश्वजीत दास, रिंकू गिरी, मुरली पाल, रितेश पाल, देवजीत मुखर्जी, नटवर पाल, बाबलू सोरेन, नारायण पाल, सविता पाल, कृष्णा पाल, मधुमिता पाल, जमुना पाल, दशरथ नायक, ऊषा पाल, अन्नदा पाल, आदित्य बेरा, दीपक गिरी, चैतन्य टुडू ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही