Search

 
 
 

चाकुलिया : हाथी के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रित को 10 लाख मुआवजा मिले - पद्मश्री जमुना टुडू

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : पद्मश्री जमुना टुडू ने रांची में विगत शनिवार की शाम को श्रम एवं पर्यावरण के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को एक ज्ञापन सौंपकर हाथी के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रित को चार लाख की बजाय 10 लाख मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने चाकुलिया वन क्षेत्र में हो रहे हाथियों के उत्पात से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि हाथी के हमले से पिछले 2 महीने में चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं. दर्जनों घरों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. फसलों को बर्बाद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-harshdeep-won-two-gold-in-state-level-shooting-competition/">जमशेदपुर

: राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में हर्षदीप ने जीता दो स्वर्ण

मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मांगों पर विचार करने का दिया आश्वासन

उन्होंने मांग की है कि हाथी द्वारा घायल किए जाने वाले व्यक्ति को इलाज के लिए पांच लाख रुपए दिए जाएं. घर तोड़ने या फसल बर्बाद करने पर सात दिन के अंदर मुआवजा राशि भुगतान किया जाए. वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को पहचान पत्र और मानदेय देना सुनिश्चित किया जाए. मंत्री भूपेंद्र यादव ने उन्हें इन मांगों पर विचार करने के लिए आश्वस्त किया. मौके पर सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक एवं मानसिंह टुडू उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही