Search

 
 
 

चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति के नेत्र जांच शिविर में 106 मरीजों की हुई जांच

 
Chakulia : चाकुलिया मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में रविवार को कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला परिसर में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया. नेत्र जांच शिविर में जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञ इष्ट देव राय, रूपा चक्रवर्ती, अनुराग कुमार और अनिल बास्के ने 106 मरीजों का नेत्र जांच किया और उचित परामर्श दिया. जांच शिविर में मोतियाबिंद के मिले मरीजों का मंगलवार को पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. जांच शिविर को सफल बनाने में समिति की राजकुमारी रूंगटा,मंजू अग्रवाल, रीता लोधा, राजश्री रूंगटा, ममता शर्मा, उमा लोधा, पूजा अग्रवाल,संगीता लोधा, सुमन लोधा, मृदुला अग्रवाल समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-babas-palki-yatra-started-during-sai-mahotsav-people-welcomed/">जमशेदपुर

: साईं महोत्सव निकली बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही