Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस सेवा बदहाल

Chakuliya : चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति बदहाल है. एक एंबुलेंस की जमशेदपुर में मरम्मत हो रही है तो वहीं दूसरी खटारा बन गई है. स्टार्ट करने के लिए इसे धक्का देना पड़ता है. ऐसे में मरीजों को अस्पताल लाने या फिर अस्पताल से कहीं रेफर करने में काफी परेशानियां हो रही हैं. मरीजों को अस्पताल भेजने के लिए कभी धालभूमगढ़ से तो कभी बहरागोड़ा से 108 एंबुलेंस मंगाना पड़ रहा है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-there-is-no-malnutrition-treatment-center-in-the-chc-built-at-a-cost-of-three-crores/">चाकुलिया

: तीन करोड़ की लागत से निर्मित सीएचसी में नहीं है कुपोषण उपचार केंद्र 

स्वास्थ्य केंद्र के अधीन है दो अन्य एंबुलेंस, लेकिन यह पर्याप्त नहीं : डॉ. रंजीत मुर्मू

वहीं, 13 अक्टूबर को ही 1 कुपोषित बच्चे को घाटशिला कुपोषण उपचार केंद्र भेजने के लिए धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगाना पड़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि 108 एंबुलेंस का संचालन और देखरेख संवेदक द्वारा होता है. एक 108 एंबुलेंस मरम्मत के लिए जमशेदपुर में है तो दूसरे का कंडीशन सही नहीं है. हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन दो अन्य एंबुलेंस है. इससे कुछ राहत है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-class-will-be-organized-in-government-schools-on-sunday/">जमशेदपुर

: सरकारी स्कूलों में रविवार को किया जाएगा विशेष कक्षा का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही