Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नगर पंचायत में एफसीआई गोदाम के पास आए 12 हाथी, दहशत

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे हवाई पट्टी क्षेत्र से निकलकर 12 जंगली हाथी आ पहुंचे. हाथियों के कारण पास की बीड़ी बस्ती और नागानल कॉलोनी के निवासियों में दहशत फैल गई. हाथियों के भय से ग्रामीण घर के बाहर निकल कर सड़क पर आ गए. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य पहुंचे और मशाल लेकर हाथियों को खदेड़ने में जुट गए हैं. जंगली हाथियों के कारण चाकुलिया के बाजार क्षेत्र के निवासी भी दहशत में हैं, क्योंकि कई बार जंगली हाथी बाजार क्षेत्र में घुसकर उत्पात मचा चुके हैं. ज्ञात हो कि हवाई पट्टी क्षेत्र से नया बाजार की दूरी एक किलोमीटर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leaders-call-bharat-bandh-a-super-flop/">जमशेदपुर

: भाजपा नेताओं ने भारत बंद को बताया सुपर फ्लॉप
इन हाथियों से सर्वाधिक खतरा हवाई पट्टी से सटी नागानल कॉलोनी और बीड़ी बस्ती के लोगों को है. हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित सड़क से होकर कई गांव के ग्रामीण आना-जाना करते हैं. हाथियों के कारण शाम होते ही सड़क पर कर्फ्यू सा लग जा रहा है. 19 जून की शाम हवाई पट्टी क्षेत्र में जंगली हाथी द्वारा संतोष मुंडा नामक व्यक्ति को पटक कर मार दिए जाने की घटना के बाद दहशत और भी बढ़ गई है. हाथियों के कारण हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला के कर्मचारी भी दहशत के साये में जी रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही